Loading Now
×

वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने मनाया ईशान किशन का जन्मदिन

पटना, 18 जुलाई। राजेंद्रनगर स्थित वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने बिहार के लाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ईशान किशन का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने केट काटा और ईशान किशन के सुखमय जीवन और बेहतरीन क्रिकेट कैरियर की कामना की।

इस दौरान एकेडमी के हेड कोच संतोष कुमार और राहुल जी समेत कई अभिभावक मौजूद थे। ईशान किशन का इस एकेडमी से गहरा नाता है। पटना में रहने के दौरान ईशान इस एकेडमी में आते रहते हैं और प्रशिक्षुओं को कुछ टिप्स भी देते हैं।

बच्चों ने कहा कि ईशान किशन भैया हम सबों के प्रेरणास्रोत हैं। उन्हें खेलता देख हम सबों का खुशी होती है। बच्चों ने कहा कि हम सबों की यही कामना है कि ईशान भैया खूब-चौके लगाएं और उनकी जल्द से जल्द इंडिया टीम एक बार फिर से वापसी हो व वे इंडिया को जीत दिलाएं और अपने राज्य व देश का नाम रौशन करते रहें।

18 जुलाई (गुरुवार) को बर्थडे बॉय ईशान किशन 26 साल के हो गए हैं। ईशान किशन कर जन्म 18 जुलाई 1998 में बिहार में हुआ था

Post Comment