पटना, 19 जुलाई। पटना के नसीब स्पोट्र्स एकेडमी के प्रशिक्षु सत्यम प्रकाश ने लखनऊ के एसडीएस टेनिस अकादमी में संपन्न ऑल इंडिया अंडर-16 रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप में बालक अंडर-16 का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में सत्यम प्रकाश ने यूपी के अनिरुद्ध कुमार को 6-4,3-6,6-3 से पराजित किया।

पहले दौर में सत्यम प्रकाश (बिहार) ने संध्या द्विवेदी (यूपी) को 1-6,6-2,6-4, प्री क्वार्टर फाइनल में सत्यम प्रकाश (बिहार) ने आरव गुप्ता (महाराष्ट्र) को 7-6(7-1), 6-1, क्वार्टर फाइनल में सत्यम प्रकाश (बिहार) ने रोहण राज (यूपी) को 6-3,4-6,6-2, सेमीफाइनल में सत्यम प्रकाश (बिहार) ने वैभव सरोज (यूपी) को 6-0,6-2 से हराया।
Post Comment