सिमरिक देवी मेमोरियल क्रिकेट सीरीज 23 जुलाई से पटना में
पटना, 22 जुलाई। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीराम खेल मैदान, दानापुर में 23 जुलाई यानी मंगलवार से सिमरिक देवी मेमोरियल क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने दी।
उन्होंने बताया कि दो कैटेगरी अंडर-12 व अंडर-15 बालक वर्ग की क्रिकेट सीरीज आयोजित की जायेगी। अंडर-12 में कुल 3 टीमें हिस्सा लेंगी और जो आपस में खेलेंगी।अंडर-15 कैटेगरी में 5 टीमें हिस्सा लेंगी जो आपस में खेलेंगी।

उन्होंने बताया कि मैच लाल गेंद से खेला जायेगा। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे। साथ ही बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, मैन ऑफ द सीरीज समेत प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जायेगा।



Post Comment