मुजफ्फरपुर अंडर -19 जिला क्रिकेट लीग :चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने आर्यन सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया
मुजफ्फरपुर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने आर्यन सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया पूर्ण अंक हासिल किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यन सुपर किंग्स ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29 ओवर में ही सभी विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी जिसमे अविराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए वहीं सचिन ने 23,शिवम ने 15,संकेत ने 13 रन बनाए।

गेंदबाजी में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से संभव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके वही आकर्षण ने 3, कृष्णा ने 1 एवम आदित्य ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
ज़बाब में खेलने उतरी चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने 19 ओवर में ही 4 विकेट खोकर जीत के लिए 149 रन बना लिए।चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आदित्य कुमार ने शानदार 79 रन अपनी टीम के लिए बनाए वहीं कृष्णा ने नाबाद 29,एवम रूपेश ने 17 रन बनाए।गेंदबाजी में आर्यन सुपर किंग्स के तरफ से केशव ने 3 एवम आर्यन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज के अंपायर रवि कुमार एवम सन्नी वर्मा थे वही स्कोरर आदित्य गौरव थे।



Post Comment