सीमांचल ज़ोन को हराकर जमुई रणधीर वर्मा अंडर 19 सुपर लीग के फ़ाइनल में।
नालंदा : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर 19 सुपर लीग का दोनों सेमीफाइनल नालंदा जिले में खेला गया। नालंदा जिले के एकंगरसराय मैदान में खेले गए जमुई बनाम सीमांचल जोन के सेमीफइनल मैच में सीमांचल जोन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया था।
जमुई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 62 ओवर में 10 विकेट खोकर 192 रन बनाया था । जमुई की ओर से निशिकांत 52 और कुमार सौरभ 58 रन ने अर्धशतक, विवेक 36, तौफ़ीक़ 25 और प्रियांश ने 13 रन बनाये। रेस्ट ऑफ़ सीमांचल के गेंदबाज अमन खान ने 71 रन देकर 4 विकेट, रोहित ने 47 रन देकर 4 विकेट लिए, आदर्श तथा अमन राज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

रेस्ट ऑफ़ सीमांचल जोन अपनी पहली पारी में 66.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 163 रन ही बना पायी, इसतरह जमुई ने पहली पारी में 29 रनो की बढ़त बनाई। सीमांचल जी ओर से यशवर्धन ने 24 रन बनाये, श्याम 34, शिवम् 15 रन, आदर्श 10, कृष 15, हज़रत अली 26 और हेमंत ने 34 रन बनाये। जमुई की ओर से बादल ने 55 रन देकर 6 विकेट, तौफ़ीक़ ने 42 रन देकर 3 विकेट तथा इशांत ने एक विकेट अपने नाम किया ।
सीमांचल जोन पर जमुई ने पहली पारी में 29 की बढ़त बनाई जिसकी आधार पर जमुई को 3 तथा सीमांचल को एक पॉइंट मिला, पहली पारी के आधार पर जमुई फ़ाइनल में प्रवेश किया।
वहीँ दूसरे सेमीफइनल बिहारशरीफ़ में दरभंगा बनाम शाहाबाद जोन के मैच में दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण मात्र एक ओवर ही हो पाया जिसके बाद मैच टाई होगा। पॉइंट के हिसाब से दरभंगा फ़ाइनल में प्रवेश कर गया!इस मैच में अम्पायर की भूमिका सुनील कुमार तथा राजेश कुमार पुट्टू निभाया ।



Post Comment