रणधीर वर्मा अंडर 19 सुपर लीग के दूसरे सेमीफाइनल मे शाहाबाद जोन पहली पारी में बनाए 215 रन।
नालंदा : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर 19 सुपर लिग का दोनों सेमीफाइनल नालंदा जिले में खेला जारहा है।नालंदा जिले के बिहारशरीफ़ मैदान में खेले जारहे दरभंगा बनाम शाहाबाद जोन के सेमीफइनल मैच में दरभंगा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
शाहाबाद जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 62.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 215 रन बनाया। शाहाबाद की ओर से प्रकश 75 और सुमित 50 रन ने अर्धशतक बनया, अनुभव 32 और आर्यन ने 25 रन बनाये। दरभंगा के गेंदबाज आरव झा ने 71 ने 6 विकेट, भवन ने 2 विकेट लिए, अंकित तथा मणिकांत ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब में दरभंगा ने अपनी पहली पारी में बिना विकेट खोए 75 रन बना लिए हैँ। जिसमे अनिकेत शांतोष 50 रन तथा अनिकेत कुमार 21 रन नाबाद खेल रहे हैँ।



Post Comment