रामानंद तिवारी अंडर-12 वनडे क्रिकेट फाइनल का खिताब शेरे सीमांचल ने जीता
पटना, 7 अगस्त। चतुर्थ रामानंद तिवारी मेमोरियल एकदिवसीय वनडे फाइनल के तहत अंडर-12 कैटेगरी का एक मुकाबला खेला गया जिसमें शेरे सीमांचल की टीम विजयी हुई।
टॉस शेरे सीमांचल ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवर में 6 विकेट पर 82 रन बनाये। जवाब में मंदार विक्टर की टीम 12 ओवर में सात विकेट पर 80 रन ही बना सकी और शेरे सीमांचल ने 2 रन से मैच जीत लिया। अनुभव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
शेरे सीमांचल : 12 ओवर में 6 विकेट पर 82 रन, प्रत्यूष 22, समर 20, अनुभव 3/7, रुद्रांश 2/27
मंदार विक्टर : 12 ओवर में 7 विकेट पर 80 रन, अमृत 26, रुद्रांश 14, चंदन 4/7, साहस 2/19



Post Comment