Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट संघ से क्लबों का रजिस्ट्रेशन 1 से 30 सितंबर तक

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ ने सत्र 2024-25 के लिए क्लबों के पंजीयन की तीथी घोषित कीआज दिनांक 11.8. 2024 दिन रविवार को स्थानीय नेताजी स्टेडियम में अररिया जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय पर अररिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री पी के विश्वास की अध्यक्षता में कमिटी आफ मैनेजमेंट की बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में निम्नलिखित ऐजेन्डा प्रस्तुत किया।2023- 24 का आय एवं व्यय का ब्योरा।आगामी सत्र 2024 – 25 मे जिला क्रिकेट लीग करवाने की तिथि।सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी जिला क्रिकेट लीग दुर्गा पूजा के बाद करवाया जाएगा।

सभी मैच अररिया कॉलेज स्टेडियम में करवाया जाएगा।
क्लबों रजिस्ट्रेशन की तारीख 1 से 30 सितंबर तक निर्धारित की गई है।जिला क्रिकेट लीग को सुचारू रूप से करने के लिए विभिन्न सह कमीटी का गठन किया गया।

स्वागत समिति
अनुशासन कमीटी
टूर्नामेंट कमीटी
फिक्सचर कमीटी
अंपायर कमीटी
लीगल कमीटी तथा मेडिकल कमीटी।

बैठक मे अररिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री प्रबीर कुमार बिस्वास उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी। सचिव श्री सुनील कुमार । अभिभावक मे श्री सत्येंद्र नाथ शरण, श्री दिलीप कुमार झा, श्री परवेज अलम तथा बिहार क्रिकेट संघ के काउंसलर श्री ओम प्रकाश जायसवाल एवं अररिया जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता तथा तनवीर आलम बीसीए के पीच क्यूरेटर देवी शंकर मौजूद थे।

Post Comment