क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के स्पेशल जनरल मीटिंग़ संपन्न
नालंदा : आज दिनांक 11 अगस्त 2024 को स्थानीय मखदुम गेस्ट हॉउस, बड़ी दरगाह मे क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा की एस जी एम की बैठक संपन्न हो गयी। बैठक की अध्यक्षता क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार ने की।
इस बैठक मे क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के रिक्त सचिव तथा संयुक्त सचिव के पदों पर चुनाव कराने तथा चुनाव अधिकारी की नियुक्ति पर निबंधित पूर्ण सदस्य / क्लबों के उपस्थित पदाधिकारियों से विचार विमर्श के उपरांत सर्व सम्मति से विद्वान अधिवक्ता श्री राजेश कुमार को चुनाव अधिकारी नियुक्ति किया गया जिसके लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार को ज़िम्मेदारी दि गयी।

बैठक मे कई मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया गया। इस बैठक मे चुनाव का प्रस्ताव श्री राहुल रंजन उर्फ़ पिन्नु ( अध्यक्ष, क्रन्तिकारी क्लब, नूर सराय ) द्वारा लाया गया जिसका समर्थन सभी उपस्थित पूर्ण सदस्यो द्वारा एक मत होकर किया गया।
ज्ञात हो की की पूर्व मे सचिव तथा संयुक्त सचिव द्वारा अपनी निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया गया था पदों पर चुनाव कराना आवश्यक होगया था जिससे की नालंदा जिले मे क्रिकेट का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।
इस बैठक मे 12 मे से 9 पूर्ण सदस्यो / क्लबों के पदाधिकारियों / प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार द्वारा विद्वान अधिवक्ता राजेश कुमार को चुनाव अधिकारी का नियुक्ति पत्र देकर जल्द से जल्द चुनाव कराने हेतु निवेदन किया गया।



Post Comment