बिहार राज्य अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता 24 अगस्त से पटना में
पटना : अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में मेगा माइंड चेस क्लब के द्वारा बिहार राज्य अंडर 11 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 24 अगस्त से पटना में किया जायेगा ।
इस बात की जानकारी देते हुए अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पटना के गोला रोड स्थित होटल डायमंट इन् में किया जायेगा । इस तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के आधार पर चयनित दो दो खिलाड़ी आगामी 4 अक्तूबर से हैदराबाद में होनेवाली राष्ट्रीय अंडर 11 शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारियों अथवा आयोजकों से सम्पर्क कर सकते हैं ।खिलाडियों की सुविधा हेतु प्रतियोगिता के आयोजन सचिव शाशिनंद कुमार से उनके मोबाइल नम्बर 8252653545 पर सीधे भी संपर्क कर सकते हैं।



Post Comment