Loading Now
×

राज्य सीनियर व जूनियर पिकलबॉल 14 से पटना में

पटना : बिहार पिकलबॉल संघ के तत्वावधान में 9वीं बिहार राज्य सीनियर एवं जूनियर पिकलबॉल चैंपियनशिप ( पुरूष/महिला/बालक/बालिका ) का आयोजन 14 से 15 सितंबर तक संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी दीघा,पटना में किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता ने बताया कि सीनियर वर्ग में 60 वर्ष,50 वर्ष व 35 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के एकल,युगल,मिश्रित युगल मुकाबले एव जूनियर में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के एकल,युगल,मिश्रित युगल मुकाबले होंगे।

इसी चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर बिहार सीनियर व जूनियर पुरुष/महिला/बालक/बालिका टीम का चयन किया जायेगा जो पानीपत ( हरियाणा ) में 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 8वीं सीनियर व जूनियर राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में सहभागिता करेंगे। बिहार टीम के चयन हेतु संघ के वरीय उपाध्यक्ष गौरी शंकर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है जिसके सदस्य आनंद सिंह व अभय कुमार होंगे।

Post Comment