अंडर -19 टेनिस बॉल T10 क्रिकेट के लिए बिहार टीम ट्रायल दरभंगा में संपन्न
पटना : 14 सितंबर से 18 सितंबर तक कुल्लू में होने वाले अंडर -19 टेनिस बॉल T10 मैच होने जा रहा है। बिहार राज्य का ट्रायल दरभंगा टेनिस बॉल क्रिकेट संध द्वारा 17 अगस्त 2024 को दरभंगा जिले में ट्रायल हुआ था। जिसमें 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
दिनांक 11 सितंबर 2024 को जहानाबाद जिला मैं कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन दिवाकर विश्वकर्मा जहानाबाद थाना प्रभारी को बिहार सचिव उमर खान द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

जहानाबाद थाना प्रभारी अपने वक्तव्य में कहां के मैं बिहार सचिव का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारे जिले को कैंप की जिम्मेदारी दी इससे हमारे जिले में भी टेनिस बॉल की लोकप्रियता और बढ़ जाएगी और हमारे जहानाबाद का नाम भी रोशन हमारे बच्चे करेंगे।
यह आशा है चयनित करता के रूप में पटना के सचिव प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव प्रभात कुमार एवं जहानाबाद के सचिव संतोष कुमार को 14 खिलाड़ियों की बेहतर टीम बनाने की जिम्मेदारी दी गई। तीनों चयनित करता ने अपना कर्तव्य को बेहतर तरीके से निभाया और कुल्लू जाने वाली 14 खिलाड़ियों की घोषणा की गई।
खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है
1) नंदन कुमार कप्तान
2) संतु कुमार उप कप्तान
3) निशांत कुमार
4) राजदीप कुमार
5) अरबाज अहमद
6) पवन कुमार
7) हसन अहमद
8) अभिषेक कुमार
9) आशीष कुमार
10) अंकित कुमार
11) राहुल कुमार
12) नवनीत कांत
13) विकास कुमार
14) आशुतोष कुमार
बिहार सचिव उमर खान ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि 9 जिलों के बेहतर खिलाड़ियों को चयनित कर एक बहुत बेहतरीन टीम बनी है। आशा करते हैं कि जिस तरह बनारस और लखनऊ में बिहार विजय रही थी कुल्लू में भी हमारी बिहार की टीम बिहार का नाम अवश्य रोशन करेगी।
उमर खान
बिहार सचिव



Post Comment