राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन शुरू,बॉल बैडमिंटन खेल को लोकप्रिय बनाया जायेगा-सुरेंद्र मेहता
पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं बाढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा आज से राधाकृष्ण मंदिर गुलाबबाग,बाढ़ ( पटना ) में 30वीं बिहार राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) शुरू हुआ।
बालक वर्ग के उदघाटन मैच में किलकारी ने बेगूसराय को 35-30,35-32 से पराजित किया। जबकि बालिका वर्ग के पहले मैच में सिवान ने किलकारी को 35-31,35-29 से पराजित कर विजय अभियान प्रारंभ किया। बालक वर्ग के मैच में किलकारी की ओर से कप्तान गौरव, सौरव, रौनक, अनिकेत ने व बेगूसराय की ओर से ललन, अंकित, मनीष एवं बालिका वर्ग के मैच में सिवान की ओर से काजल,अंजू,शिवानी ने व किलकारी की ओर से दिव्या, मुस्कान, खुशी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व तीन दिवसीय इस राज्य चैंपियनशिप का विधिवत उदघाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने दीप प्रज्वलित कर,नारियल फोड़कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेलमंत्री ने खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि बॉल बैडमिंटन खेल को राज्य में लोकप्रिय बनाने के लिए मदद किया जायेगा।
बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को भी सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बॉल बैडमिंटन संघ अपने वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता करा रही है। हर पंचायत में खेल मैदान बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जायेगा। जिससे कि पंचायत स्तर से खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा मिल सके।
विशिष्ट अतिथि भव्या इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की सचिव अनामिका पासवान,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर थे। जबकि अध्यक्षता आयोजन अध्यक्ष -सह-लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने किया। अतिथियों का स्वागत बाढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव सतीश कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन राज्य संघ संयुक्त सचिव राकेश रंजन ने किया।
इस अवसर पर लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव राजू प्रसाद,उपाध्यक्ष रामानुज सिंह पहलवान,समाजसेवी रणवीर यादव, अधिवक्ता नवल यादव,प्रमुख बाढ़ उपेन्द्र पासवान,तकनीकी समिति के चेयरमैन दीपक सिंह कश्यप, पटना जिला सचिव डॉ.अरुण दयाल,मधुबनी जिला सचिव संतोष शर्मा,चयन समिति के संयोजक दीपक प्रकाश रंजन,चयनकर्ता बादल कुमार, राहुल कुमार, नेहा रानी,पूर्व सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय कुमार,राजा सिंह,पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।



Post Comment