Loading Now
×

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के कमिटी आफ मैनेजमेंट की बैठक सम्पन्न

भोजपुर : आज दिनांक 18 सितंबर 2024 को भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अवैतनिक सचिव श्री विनीत कुमार राय के आवास से वेबीनार के द्वारा भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के कमिटी आफ मैनेजमेंट की इमरजेंट मीटिंग संघ के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार पांडे की अध्यक्षता में आहूत की गई।

इस बैठक में सर्व समिति से यह निर्णय लिया गया कि आने वाले सत्र 2024-25 के लिए *क्लब स्थानांतरण की तिथि दिनांक 22 सितंबर 2024 (रविवार)* को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

सत्र 2024-25 के खिलाड़ियों के निबंधन की प्रक्रिया *दिनांक 23 सितंबर 2024 (सोमवार) से प्रारंभ होगी एवं फार्म जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 6 अक्टूबर 2024 (रविवार)* शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के कमिटी आफ मैनेजमेंट के मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि सत्र 2023-24 मैं संपन्न हुए सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन में चैंपियन हुए टीमो का पारितोषित वितरण भोजपुर के *पूर्व सांसद श्री राजकुमार सिंह* जी के कर-कमलो के द्वारा उनसे समय मिलने के उपरांत कराया जाएगा।

कमिटी ऑफ़ मैनेजमेंट के मीटिंग मे यह भी निर्णय लिया गया कि लीग प्रारंभ होने के पहले भोजपुर जिला क्रिकेट संघ से जुड़े *अंपायर्स एवं स्कोर का एक सेमिनार* का आयोजन किया जाएगा।

आज संपन्न हुए भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के इमरजेंट मीटिंग में संघ के पूर्व सचिव श्री राजीव कुमार एव श्री मनोज कुमार के अलावे वर्तमान के सचिव श्री विनीत कुमार राय कोषाध्यक्ष श्री विवेक कुमार संघ के संयुक्त सचिव श्री आलोक कुमार सम्मलित थे।

*नोट:- क्लब हस्तानांतरण एवं क्लब पंजीकरण के लिए मोंटेसरी स्कूल के सामने (ऑर्थो सिटी डेंटल केयर) में संपर्क करना है।*

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment