बिहार की महिला अंडर-19 टीम घोषित ,बीसीसीआई की महिला अंडर-19, टी-20 ट्रॉफी में लेगी भाग। देखे लिस्ट
पटना : बीसीसीआई की महिला अंडर-19, टी-20 ट्रॉफी में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए महिला चयन समिति द्वारा चयनित खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों का लिस्ट जारी कर दिया गया है। जो चेन्नई जाएगा।
सभी चयनित खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों को आगे के शिविर और चेन्नई के लिए प्रस्थान के लिए 24 सितंबर 2024 को सुबह 10:00 बजे मोइन-उल-हक स्टेडियम, राजेंद्र नगर, पटना में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी में चल रहे महिला अंडर-19 शिविर को समाप्त घोषित कर दिया गया है। उक्त जानकरी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज़िआउल अरफीन ने बीसीए पोर्टल पर दी है।

चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार से है :
- ख़ुशी गुप्ता
- अक्षरा गुप्ता
- रानू पांडेय
- अनन्या कुमारी
- नंदनी यादव
- सुप्रिया रानी
- गीतांजलि रानी
- अंजलि पंडित
- महालक्मी
- दीपा कुमार(विकेट कीपर )
- ममता कुमारी पटेल (विकेट कीपर)
- खुसबू
- बेबी रोज़ी
- जुली कुमारी
- रिशु कुमारी
- अर्पणा कुमारी
- खुशबू कुमारी
- पुष्पाअंजलि कुमारी
- सागरिका कुमारी
- हर्षिता कुमारी
सपोर्टिंग स्टाफ ;-
कोच :- सुमित कुमार
फिजियो : सोनाली
s&c कोच : अमित कुमार & स्वेता सिंह
मैनेजर : अनु कुमारी



Post Comment