राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर संपन्न
पटना : रोहतक ( हरियाणा ) में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाली 43वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक एवं बालिका ) में भाग लेने वाली बिहार सब जूनियर बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षण शिविर आज राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट, बेगूसराय में संपन्न हुआ।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 13 बालक व 13 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम रूप से बिहार टीम के लिए चयनित 10 बालक व 10 बालिका खिलाड़ियों की घोषणा 24 सितंबर को पटना में की जायेगी। बिहार टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने 24 सितंबर को पटना से सम्पूर्णक्रान्ति एक्सप्रेस से प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना होगी।

प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार, वरिष्ठ शिक्षिका अनुपमा सिंह,विद्यालय प्रबंधन सचिव रिंकू कुमारी, जिला सचिव -सह- प्रशिक्षक विकास कुमार, सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी राजू कुमार,राजन कुमार,मोनू कुमार,किलकारी पटना के प्रशिक्षक राहुल कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।



Post Comment