पटना फुटबॉल संघ की वार्षिक आमसभा की बैठक 29 सितंबर को
पटना, 25 सितंबर। पटना फुटबॉल संघ की वार्षिक आमसभा की बैठक आगामी 29 सितंबर को कुमार क्लब (निशा गार्डन), गर्दनीबाग में आयोजित की गई है। यह जानकारी पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राम ईश्वर प्रसाद और सचिव मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दी।

इन दोनों ने बताया कि सत्र 2024-25 में होने वाली घरेलू गतिविधियों समेत मोइनुल हक फुटबॉल टूर्नामेंट समेत अन्य में भागीदारी समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। इस संबंध में संघ से पंजीकृत सभी क्लबों और लाइफ टाइम मेंबर्स व अन्य पदाधिकारी गण को पत्र भेज दिया गया है।



Post Comment