बिहार राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में
पटना : रोहतक ( हरियाणा ) में खेली जा रही 43वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में आज खेले गये बालक वर्ग के महत्वपूर्ण लीग मैच में बिहार ने दिल्ली को 35-17,35-21 से एवं संघर्षपूर्ण लीग मैच में मजबूत केरल को 33-35,39-38,35-30 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।
जबकि बालिका वर्ग के लीग मैच में बिहार ने मध्यप्रदेश को 35-13,35-10 से पराजित किया। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बालक वर्ग के मैच में बिहार की ओर से नैतिक, अंशु, सौरव, गौरव, ललन ने बालिका वर्ग में बिहार की ओर से हर्षिता, शिबू कुमारी, मुस्कान कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।




Post Comment