बिहार ने किया कमाल कम समय मे राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
पटना : भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वाधान में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार एथलेटिक्स संघ द्वारा आज पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स में 4थी राष्ट्रीय अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन पुरुष और महिला स्पर्धा में लगभग 1000 खिलाड़ी विभिन्न राज्य से चयनित हो कर राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य को गर्वन्तित करने और अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करेंगे ।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक माननीय श्री रवीन्द्रन शंकरन की उपस्तिथि में माननीय खेल मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता बिहार सरकार ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया ।

बिहार राज्य एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री लियाक़त अली ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार सरकार ने जिस तरह से कम समय मे सभी कार्यक्रम का आयोजन किया है अपने आप मे प्रशंसनीय हैं उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा चयनित नेशनल लेवल के टेक्निकल ऑफिसियल की निगरानी द्वारा सभी इवेंट को सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने का निर्देश दिया हैं ।
ज्ञात हो कि बिहार में इस वर्ष दूसरी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराई जा रही है जिसमे पहली बार अंडर 23 का राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं।
आज की प्रतियोगिता सम्पन्न होने तक विभिन्न इवेंट के विभिन्न खिलाड़ियो ने मेडल प्राप्त किया वो क्रमशः इस प्रकार हैं :-
महिला वर्ग के 100 मीटर बाधा दौड़ में
मौमिता मंडल, गोल्ड मेडल, (वेस्ट बंगाल )
अक्षीदास सिल्वर मेडल, तमिलनाडु
मुस्कान राणा ब्रॉन्ज मेडल, दिल्ली
महिला वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में थोता संकीर्तन गोल्ड मेडल, छत्तीसगढ़
लक्ष्मीप्रिया, सिल्वर मेडल ओडिसा,
अमनदीप कौर, ब्रॉन्ज़ मेडल पंजाब,
महिला वर्ग के 400देवयानी बमहेन्द्रदासी गोल्ड मेडल, गुजरात,
रासदीप कौर सिल्वर मेडल पंजाब,
मुग्दा दिशा ब्रॉन्ज़ मेडल, आंध्रा प्रदेश
महिला वर्ग के 10 किलोमीटर दौड़ में
आँचन जैसवाल, गोल्ड मेडल, उत्तरप्रदेश
स्वाति पाल, सिल्वर मेडल चंडीगढ़,
बेबी ब्रॉन्ज़ मेडल, उत्तरप्रदेश
महिला वर्ग के ट्रिपल जम्प में पूर्वा हितेश सावंत, गोल्ड मेडल महाराष्ट्रा,
मेरिमुक्ता सोरेंग सिल्वर मेडल, ओडिशा
ऋषिका अवस्थी ब्रॉन्ज़ मेडल, उत्तरप्रदेश
महिला वर्ग के हैमर थ्रो इवेंट में तान्या चौधरी गोल्ड मेडल, उत्तरप्रदेश,
मिताली सोलंकी सिल्वर मेडल गुजरात,
गरिमा, ब्रॉन्ज़ मेडल राजस्थान
पुरुष वर्ग के 10 किलोमीटर दौड़ में पुनीत यादव गोल्ड मेडल, हरियाणा,
अंकित देशवाल सिल्वर मेडल, हरियाणा,
मनीष राजपूत ब्रॉन्ज़ मेडल, उत्तरप्रदेश
पुरुष वर्ग के ट्रिपल जम्प में नरपिंडर सिंह गोल्ड मेडल, पंजाब, प्रदीप कुमार सिल्वर मेडल, उत्तरप्रदेश,
डब्लू रॉय ब्रॉन्ज़ मेडल वेस्ट बंगाल
पुरुष वर्ग के शॉट पुट में अमनदीप सिंह गोल्ड मेडल, पंजाब,
संयम सिल्वर मेडल हरियाणा,
अनिकेत ब्रॉन्ज़ मेडल उत्तराखंड
आदि ने आज संध्या तक मेडल प्राप्त किये ।
बहुत से खिलाड़ियो का हीट और सेमीफाइनल कल कराया जाएगा ।
उक्त मौके पर देश भर से आये हुए एथलेटिक्स के अधिकारियों में ऑर्गनाइजिंग डेलीगेट्स मधुकांत पाठक (ए.एफ.आई),
मैनेजर ऑफ मीट एम.ई .शम्शी, झारखंड एथलेटिक्स सचिव श्री शिव कुमार पांडेय,
वाईस प्रेजिडेंट श्री राज शेखर एवं मो. सालेह ,
जॉइंट सेक्रेटरी अमित कुमार आदि मौजूद थें ।



Post Comment