बिहार अंडर-19 वीनू मांकड़ टीम में जमुई के तौफीक और बादल का चयन, सचिन सुरक्षित की सूची में
Patna : बिहार अंडर-19 वीनू मांकड टीम के 20 सदस्यीय खिलाड़यों के नाम की घोषणा हो गई है। इसमें जमर्मु के दो खिलाड़ी तौफीक और बादल का नाम शामिल है। इसके अलावा 34 खिलाड़ियों की सुरिक्षत सूची भी जारी की गई है।सुरक्षित की सूची में सचिन भारद्वाज का नाम अंकित है।
जमुई के तीनों खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया है। दरअसल घरेलू क्रिकेट में तौफीक की कप्तानी में जमुई टीम ने पूरे बिहार में बेहतर प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंचा।फाइनल मैच दरभंगा के साथ खेलना है। बिहार क्रिकेट संघ ने इसका डेट अभी जारी नहीं किया है। इसी बीच बीसीसीआई ने अपना शेडयूल जारी कर दिया।4अक्टूबर को बिहार का पहला मैच सिक्किम के साथ है।

बादल ने लिया बिहार में सबसे अधिक 57 विकेट
कल्याणपुर मोहल्ले के एक गरीब परिवार से आनेवाला जमुई का लेफ्ट आर्म स्पीनर बादल कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर बिहार में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज बन गया। विकेटकीपर बल्लेबाज तौफीक,बादल,सचिन भारद्वाज ,कृष्णा कुमार आदि की जमुई टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बादल ने घरेलू मैच के 11 इनिंग में कुल 58 विकेट चटकाए। उसी तरह तौफीक ने अंडर-19 में 322 रन और हेमन ट्राफी में एक शतक और दो अर्द्ध् शतक के बदौलत कुल 224 रन बनाए।वह तीन वर्षों से बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज निरंतर स्टेट टीम को रिप्रजेन्ट कर रहा है। दाबिल पंचायत के पूर्व मुखिया मुरारी सिंह का पुत्र सचिन ने भी एकदिवसीय और तीन दिवसीय मैच में मिलकर 360 रन बनाए। इसलिए फिलहाल सुरक्षित की सूची में रखा गया है।
जमुई में प्रतिभावन खिलाड़ियों की कमी नहीं है। यहां की प्रतिभा दबे नहीं ,इसके लिए निरंतर यहां की कमेटी काम कर रही है। खिलाड़ियों के बेहतरी के लिए जमुई और झाझा में टर्फ विकेट का निर्माण कराया गया है। इसके बाद यहां क्रिकेट के लिए स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। जमीन मुहैया कराने के लिए जमुई विधायक श्रेयसी सिंह और जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
मनोज कुमार सिंह,अध्यक्ष,जिला क्रिकेट संघ,जमुई
बिहार टीम में जमुई के तीन खिलाड़ियों का नाम शामिल होने पर डा एसएन झा,उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सचिव इमरान अख्तर खान,संयोजक राजीव रंजन भालोटिया, कोषाध्यक्ष बब्बू भालोटिया,संयुक्त सचिव डा राकेश सिंह,सौरव बालोदिया,अमेन्द्र कुमार अत्री,पूर्व अध्यक्ष चनद्रभानु सिंह,पूर्व सचिव राजेश कुमार सिंह,कुमार जी,पूर्व कोषाध्यक्ष श्रीकांत केशरी,नीतेश केशरी, आदि ने हर्ष व्यक्त की है।



Post Comment