T-20 टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए वीमेंस U-19 की की टीम चेन्नई के लिए रवाना
पटना: बीसीसीआई के द्वारा आयोजित अंडर-19 महिला T-20 टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बिहार की टीम चेन्नई रवाना हो गई। इस टूर्नामेंट का लीग राउंड 1 से 8 अक्तूबर तक चेन्नई में होगा। बिहार का पहला मैच एक अक्तूबर को छत्तीसगढ़ से एस एस एन ग्राउंड चेन्नई में है।

लीग राउंड में बिहार की टीम कुल पाँच मैच खेलेगी। टीम की रवानगी के अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ी प्रतिनिधि पुरुष पवन कुमार, सी ई ओ मनीष राज, अध्यक्ष के निजी सचिव मधु शर्मा आदि ने टीम के सदस्यों को शुभकामना दी।
टीम इस प्रकार है :
1. खुशी गुप्ता (कप्तान), 2-अक्षरा गुप्ता, 3- अनन्या तिवारी, 4- नंदनी यादव, 5-अंजलि पंडित, 6-दीपा कुमारी, 7- ममता कुमारी पटेल, 8- खुशबू कुमारी 9-पुष्पांजलि कुमारी, 10-बेबी रोजी 11-जुली कुमारी, 12-रिशु कुमारी, 13-अर्पणा कुमारी, 14- सागरिका कुमारी 15-हर्षित मिश्रा, सपोर्ट स्टाफ की सूची इस प्रकार है: कोच-सुमित कुमार, फिजीओ-मिस सोनाली, ट्रेनर-अमित कुमार एवं श्वेता सिंह, टीम मैनेजर- अनु कुमारी,



Post Comment