Loading Now
×

डॉ परमेश्वर दयाल स्कूल क्रिकेट : वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ब्लू जीता

पटना, 3 अक्टूबर। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) के तत्वावधान में खेले जा रहे डॉ परमेश्वर दयाल स्मृति अंडर-13 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार यानी 3 अक्टूबर, 2024 को खेले गए मुकाबले में वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी, ब्लू ने एससीए को 13 रन से पराजित किया।

58 रन की पारी खेलने वाले विजेता टीम के मोहित को राइज कोचिंग प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना नगर निगम सशक्त समिति के सदस्य इंद्रदीप चंद्रवंशी ने प्रदान किया।

टॉस एससीए ने जीता और वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी को बैटिंग का न्योता दिया। मोहित के 58 रन की पारी की बदौलत वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन बनाये।

जवाब में एससीए की टीम निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। कृष ने 50 रन की पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर

वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ब्लू : 25 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन, मोहित 58, सौरभ 8, सूरज 2/24, यश 2/21.

एससीए : 25 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन, कृष 50, आलोक 17, सौरभ 3/29, अक्षय 2/18

Post Comment