वीनू मांकड़ अंडर -19 : उत्तराखंड ने बिहार को 6 विकेट से हराया।
पटना: हैदराबाद के नेक्सजेन क्रिकेट ग्राउंड में U-19 वीनू मांकड़ टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने बिहार को छ्ह विकेट एसडबल्यू हरा दिया।
इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम 45.1 ओवर में 162 रन बनाकर ऑल आउट हो हो गई, जिसे उत्तराखंड की टीम ने 27 ओवर में 166 रन बनाकर मैच को छ्ह विकेट से अपने नाम कर लिया। बिहार का अगला मैच 6 अटकूबर को सिक्किम से होगा।

बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनुभव सिंह 40 रन, दीपेश गुप्ता 38 रन, वासुदेव प्रसाद सिंह 24 रन, गौतम कुमार 21 रन, आदित्या सिन्हा 12 रन, हर्ष पटेल 11 रन बनाकर आउट हुए। उत्तराखंड की ओर से लक्ष्य रायचंदानी ने 3 विकेट, शहँशाह आलम और शशांक ने 2-2 विकेट तथा गोल्डी और अभिजीत ने एक एक विकेट लिए।
163 रन का लक्ष्य लेकर उतरी उत्तराखंड की टीम की ओर से आरव महाजन के नाबाद 71 रनों के बदौलत टीम को छ्ह विकेट से जीत हासिल हुई। उत्तराखंड की ओर से आयुष और उजैर बिनखता खोले तथा समर्थ 45 रन, लक्ष्य 18 रन बनाकर आउट हुए। बिहार की ओर से बादल कुमार ने 2 विकेट तथा वासुदेव और सत्यम ने एक-एक विकेट लिए।



Post Comment