विमेन्स U-19: बिहार ने मिज़ोरम को 41 रनों से हराया
पटना: चेन्नई के एस एस एन ग्राउंड में बिहार ने मिज़ोरम को 41 रनों से हराया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 94 रनों का स्कोर खड़ा किया, जबकि मिज़ोरम 15.5 ओवर में 53 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
बिहार की ओर से अनन्या तिवारी 15 रन, अक्षरा गुप्ता 23 रन, खुशबू कुमारी कुमारी 12 रन बनाकर आउट हुई। मिज़ोरम की ओर से जोथन संगी और मारग्रेथ ने 2-2 विकेट तथा मार्थी और संदिया ने एक- एक विकेट लिए।

जवाब में उतरी मिज़ोरम टीम की ओर से संदिया 11 रन, जाकिता 6 रन, स्वम्त्लुयांगी 9 रन, करिया 5 रन बनाकर आउट हुई। मिज़ोरम की 10 खिलाड़ी दोहरे अंक में प्रवेश नहीं कर सकी। बिहार की ओर से जुली ने 4 विकेट, बेबी रोज़ी ने 2 तथा खुशी और अनन्या ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। बिहार का अगला मैच 6 अक्तूबर को बरोदा से है।



Post Comment