Loading Now
×

डॉ परमेश्वर दयाल मेमोरियल क्रिकेट में संत माइकल हाईस्कूल रेड की टीम विजयी।

पटना, 6 अक्टूबर। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के तत्वावधान में खेले जा रहे डॉ परमेश्वर दयाल मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मुकाबले में संत माइकल हाईस्कूल की टीमें आमने-सामने थीं जिसमें रेड टीम ने जीत हासिल की। विजेता टीम के आरव मिश्रा को राइज कोचिंग प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस संत माइकल हाईस्कूल रेड ने टॉस जीता और ब्लू टीम को बैटिंग का न्योता दिया। ब्लू ने पहले बैटिंग करते हुए 13.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 103 रन बनाये। जवाब में रेड ने 20.2 ओवर में 6 विकेट पर 105 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

संत माइकल हाईस्कूल ब्लू : 13.3 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट अयान रितेश 10, हार्दिक 8, अर्णव 3/29, अविरल 2/11

संत माइकल हाईस्कूल रेड : 20.2 ओवर में 6 विकेट पर 105 रन, वेदांत 14, शिवम 10, प्रिथिवेश 3/12, अभ्यूदय 2/8

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment