बिहार जिला स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेगूसराय विजेता
पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार एवं समस्तीपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा बबुनियादी विद्यालय नाजीपुर,समस्तीपुर के मैदान में आयोजित एकदिवसीय आमंत्रण कप बॉल बैडमिंटन मैच में बेगूसराय ने समस्तीपुर को 35-20,35-18 से हराकर विजेता बना।
मैच में विजेता टीम बेगूसराय की ओर से शशांक कुमार, आर्यन कुमार, मनीष कुमार ने एवं समस्तीपुर की ओर से अंकित कुमार, ललन कुमार, छोटू कुमार ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।

एकदिवसीय बॉल बैडमिंटन मैच समाप्ति के उपरांत पुरस्कार वितरण बुनियादी विद्यालय नाजीपुर के प्राचार्य अजय कुमार, विद्यालय के अध्यक्ष देवन सिंह,अविनाश कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत समस्तीपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विनोद कुमार ने किया। मैच का संचालन राष्ट्रीय निर्णायक विकास कुमार ने किया।



Post Comment