Loading Now
×

पांच सदस्यीय बॉल बैडमिंटन चयन समिति गठित,मैचों के संचालन हेतु 12 निर्णायक नियुक्त

पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं मुजफ्फरपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ व चित्रांश खेल व सांस्कृतिक मंच के द्वारा 16 से 20 अक्टूबर तक बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल मिठनपुरा, मुजफ्फरपुर में आयोजित होने वाली बैधनाथ प्रसाद मेमोरियल 31वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) को सफल बनाने हेतु मुजफ्फरपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव राजीव कुमार सिन्हा के देखरेख में तैयारी जोर शोर से की जा रही है।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप के मैचों के सफल संचालन हेतु 12 राष्ट्रीय व राज्य स्तर के तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

श्री शंकर ने यह भी बताया कि इसी राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर बिहार बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए 13 बालक व 13 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।

बिहार टीम के चयन हेतु पांच सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन ( मधेपुरा ), संयोजक बादल कुमार ( मुजफ्फरपुर ) एवं सदस्य रवि रंजन कुमार ( वैशाली ),राहुल कुमार ( नवगछिया ) ,नेहा रानी ( सुपौल ) होंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment