बिहार के खिलाड़ी शटलकॉक चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भोपाल रवाना
पटना। अगामी 18 से 20 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के भोपाल एलएनसीटी युनिवर्सिटी में सेंकेड नेशनल शटलकॉक चैंपियनशिप 2024-25 होने जा रहा है। एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) में शामिल शटलकॉक देश विदेश के खिलाड़ीयों के लिए पसंद बन रही है।
शटलर 21 पॉइंट तक की रैली पॉइंट सिस्टम में प्रतिस्पर्धा करते हैं, जहां गेम जीतने के लिए दो पॉइंट की बढ़त ज़रूरी होती है। ऐसे में बिहार के खिलाड़ी भी शटलकॉक चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पटना के दानापुर स्टेशन से ट्रेन पकड़ भोपाल जा रहे हैं।

शटलकॉक एसोसिएशन ऑफ बिहार के जनरल सेक्रेटरी अजय कुमार और प्रेसिडेंट रोहित कुमार ने बताया कि पहली बार शटलकॉक चैंपियनशिप में बिहार के पांच खिलाड़ी भी खेलेंगे जिसमें दो महिला खिलाड़ी ओम केशव कीर्ति और आरवी के साथ तीन पुरुष खिलाड़ी जिसमें भोला कुमार थापा, अंकित कुमार, अदनान साव है। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे सभी प्रतिभागी मेडल जीतकर बिहार का नाम रौशन करेंगे।



Post Comment