वेस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग का आज से आगाज,सर्विस क्रिकेट क्लब जीता
वेस्ट चम्पारण : आज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का 2024 उद्घाटन बडा रमना के अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पहला मैच सर्विस क्रिकेट क्लब बनाम महात्मा गांधी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
जिसमें महात्मा गांधी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रन पर ऑल आउट हो गई। महात्मा गांधी क्रिकेट क्लब के प्रिंस सिंह ने 53 बाल खेल के 24 रन बनाए।बॉलिंग करते हुए सर्विस क्रिकेट क्लब के अमन एहतेराम ने 8 ओवर 19 रन 4 विकेट झटके और आतिश ने 4.1ओवर में 12 रन दे कर 2 विकेट लिए।

लक्षय का पीछा करते हुए 1 विकेट खो कर 13.5 ओवर में 94 रन बना कर सर्विस क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल कर लिए। जिसमें विक्की पांडेय ने 45 बॉल में 58 रन और 37 बॉल में 19 रन आतिश कुमार ने बनाए।
आज का मन ऑफ दी मैच अमन एहतेराम 8 ओवर 19 रन 4 विकेट आज एम्पायर भूमिका चन्द्र प्रकाश और पवन निभाई उद्घाटन के मौके पर संघ के अध्यक्ष रवि रंजन यादव उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार सचिव राजकुमार संयुक्त सचिव आशीष कुमार कोषाध्यक्ष मनोज कुमार उपस्थित थे



Post Comment