Loading Now
×

खेलोज 2024 एथलेटिक्स : प्रियांशी, शुभम, अनन्या श्री और हर्ष आनंद को सौ मीटर का स्वर्ण

पटना, 18 अक्टूबर। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे स्कूल खेल महोत्सव खेलोज 2024 में शुक्रवार से एथलेटिक्स स्पर्धा शुरू हो गई। एथलेटिक्स सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्रियांशी, शुभम कुमार, अनन्या श्री और हर्ष आनंद ने अपने-अपने आयु वर्ग में जीते।

संत कैरेंस हाईस्कूल की प्रियांशी ने बालिका अंडर-19, संत कैरेंस हाईस्कूल के शुभम कुमार बालक अंडर-14, संत कैरेंस हाईस्कूल के अनन्या श्री ने बालिका अंडर-14 और संत माइकल हाईस्कूल के हर्ष आनंद ने बालक अंडर-19 के सौ मीटर का स्वर्ण पदक जीता।प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे।

बालिका अंडर-19 100 मीटर : स्वर्ण-प्रियांशी (संत कैरेंस हाईस्कूल), रजत-तनीषा सिंह (नोट्रेडम एकेडमी), कांस्य : रोसेल रंजीत (नोट्रेडम एकेडमी)

बालक अंडर-14 100 मीटर : स्वर्ण-शुभम कुमार (संत कैरेंस हाईस्कूल), रजत-सचिन कुमार (संत कैरेंस हाईस्कूल), कांस्य-फैजान आलम (मोरल डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल)

बालिका अंडर-14 100 मीटर- स्वर्ण-अनन्या श्री (संत कैरेंस हाईस्कूल), रजत-श्रुति कुमारी (संत कैरेंस हाईस्कूल), कांस्य-माही राकेश (ज्ञान निकेतन गर्ल्स)

बालक अंडर-19 100 मीटर : स्वर्ण- हर्ष आनंद (संत माइकल हाईस्कूल), रजत-अगस्त्या किशोर (संत कैरेंस हाईस्कूल), कांस्य-अभिनव सिंह (शिवम कान्वेंट)

बालिका अंडर-19 ऊंची कूद : स्वर्ण-श्रेया सिंह (संत कैरेंस हाईस्कूल), रजत-मानसी सुधा (संत कैरेंस हाईस्कूल), कांस्य-ए लिंडा और सारा पांडेय (नोट्रेडम एकेडमी)

बालक अंडर-19 ऊंची कूद : स्वर्ण-अमन कुमार (‌संत कैरेंस सेकेंडरी), रजत-सुधांशु राज (संत कैरेंस हाईस्कूल), कांस्य-अभिकांत (संत कैरेंस हाईस्कूल)

बालक अंडर-14 ऊंची कूद : स्वर्ण-रितिक राज (संत कैरेंस हाईस्कूल), रजत-अमित कुमार (संत टेरेसा इंटरनेशनल), कांस्य-निशांत कुमार (विद्या निकेतन)

बालिका अंडर-14 ऊंची कूद : स्वर्ण-खुशबू (संत कैरेस हाईस्कूल), रजत-एन जुडेथ (नोट्रेडम एकेडमी), कांस्य-अनुष्का रानी (संत कैरेंस हाईस्कूल) व नैसा संजीव (नोट्रेडम एकेडमी)

बालिका अंडर-19 4 गुणा 100 मीटर रिले : स्वर्ण-संत कैरेंस हाईस्कूल, रजत-नोट्रेडम एकेडमी, कांस्य-संत माइकल हाईस्कूल।

बालक अंडर-19 4 गुणा 100 मीटर रिले : स्वर्ण-संत माइकल हाईस्कूल, रजत-संत कैरेंस हाईस्कूल, कांस्य-लिट्रा वैली हाईस्कूल।

बालक अंडर-14 4 गुणा 100 मीटर : स्वर्ण-लिट्रा वैली हाईस्कूल, रजत-माउंट लिटरा जी स्कूल, बिहटा, कांस्य-फाउंडेशन एकेडमी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment