Loading Now
×

वीमेंस सीनियर: बिहार ने मेघालय को आठ विकेट से हराया

पटना: स्पोर्ट्स हब इन्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम त्रिवेन्द्रम में हुए वीमेंस सीनियर की टी-20 ट्रॉफी के पहले मैच बिहार ने मेघालय को आठ विकेट से हरा दिया।

इस मैच में मेघालय की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करती हुई 17.4 ओवर में 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसे बिहार की टीम ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 61 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। बिहार का अगला मैच 20 तारीख को राजस्थान से होगा।

मेघालय की ओर से बल्लेबाजी करती हुई चार खिलाड़ी एम लेंगदोह, सुरीति, अजिमा और रेबल बिना खाता खोले आउट हुई, जबकि कप्तान डी डी दत्ता ने सर्वाधिक 16 रन, एल तमांग 9 रन, हजोंग 8 रन, रूबी छेत्री 4 रन, दैयका 5 रन, रीति एन एक रन बनाकर आउट हुई जबकि इंडा 5 रन बनाकर नॉट आउट रही। बिहार की ओर से गेंदबाजी करती हुई अपूर्वा कुमारी 3 विकेट, प्रगति सिंह 2 विकेट तथा आर्या ने एक विकेट चटकाए जबकि चार खिलाड़ी रन आउट की शिकार हुई।

जवाब में उतरी बिहार टीम की प्रीति 20 रन तथा अपूर्वा कुमारी एक रन बनाकर आउट हुई, जबकि याशिता सिंह 26 रन और निक्की 12 रन बनाकर नॉट आउट रही।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment