Loading Now
×

देखें राज्य जूनियर बालिका बॉल बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुँचने वाले टीम लिस्ट

मुजफ्फरपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ व चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के द्वारा बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल मिठनपुरा, मुजफ्फरपुर में खेली जा रही बैधनाथ प्रसाद मेमोरियल 31वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालिका वर्ग के पूल ए से दरभंगा व पूर्वी चम्पारण,पूल बी से किलकारी व वैशाली,पूल सी से नवगछिया व मुजफ्फरपुर,पूल डी से बेगूसराय व बाढ़ ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग के मैच की शुरूआत आज बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, संयुक्त सचिव राकेश रंजन, मुजफ्फरपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव राजीव कुमार सिन्हा,आयोजन सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन गुप्ता, जिलाध्यक्ष के.के.सिंह,मुकेश रंजन, संजीव रंजन, राजेश रौशन मौजूद थे।

आज के खेले गए महत्वपूर्ण लीग मुकाबले में पूर्वी चंपारण ने भागलपुर को 35-28,35-25 से, दरभंगा ने भागलपुर को 35-23,35-25 से,दरभंगा ने पूर्वी चंपारण को 35-21,35-24 से किलकारी ने सारण को 35-10,35-4 से, किलकारी ने वैशाली को 35-29, 35-27 से, वैशाली ने सारण को 35-8,35-15 से, नवगछिया ने समस्तीपुर को 35-9,35-15 से, नवगछिया ने बांका को 35-28,35-15 से,बांका ने समस्तीपुर को 35-6,35-10 से, मुजफ्फरपुर ने बांका को 35-26,35-18 से, बांका ने समस्तीपुर को 35-35, 35-10 से, बेगूसराय ने पटना को 35-5,35-6 से, बाढ़ ने पटना को 35-17,35-17 से, बेगूसराय में बाढ़ को 35-11,35-12 से,नवगछिया ने मुजफ्फरपुर को 35-16,35-17 से पराजित किया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment