सीनियर नेशनल शतरंज आर्बिटर सेमिनार प्रारम्भ
पटना : अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तत्वावधान में अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आज से अखिल भारतीय सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार प्रारम्भ हो गया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय सेमिनार में बिहार के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, झारखण्ड, बंगाल एवं मेघालय के कुल 63 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। गौरतलब है कि इस सेमिनार में 12 महिला प्रतिभागियों समेत बिहार के कुल 44 प्रशिक्षु आर्बिटर भाग ले रहे हैं।
सेमिनार में मुख्य व्याख्याता के रूप में आये फिडे लेक्चरर स्वप्निल बनसोड के अनुसार इस सेमिनार में प्रतिभागियों को शतरंज प्रतियोगिताओं के तकनीकी संचालन से संबंधित सभी पहलुओं पर जानकारी दी जाएगी। तत्पश्चात जांच परीक्षा का आयोजन किया जायेगा जिसमे सफल प्रतिभागियों को विभिन्न स्तरों के लिए प्रमाणित किया जायेगा।



Post Comment