Loading Now
×

सी के नायडू: पहली पारी में मिली भारी बढ़त, बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की स्थिति हुई मजबूत

पटना: होल्कर स्टेडियम में चल रहे सी के नायडू ट्रॉफी के मैच में मध्यप्रदेश के सौम्या पांडे की घातक गेंदबाजी के कारण बिहार की टीम पहली पारी में 112 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई, जबकि तीसरे दिन का खेल खतम होने तक मध्यप्रदेश की टीम दो विकेट पर 332 रन बनाकर पहली पारी में 220 रन का बढ़त हासिल कर चुकी है।

तीन विकेट पर 68 रन से आगे खेलती हुई बिहार की टीम महज 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिहार के अनिमेष कुमार 59 रन को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी टिक कर नहीं खेल सका। बिहार की ओर से हिमांशु तिवारी और आकाश वर्मा बिना खाता खोले, शशांक 12 रन, अर्णव किशोर 10 रन, वीर अभिमन्यु 11 रन, पवन राय 6 रन, अभिषेक बाबू 7 रन, सूरज कश्यप और मनीष कुमार 1-1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि इज़हार एक रन बनाकर नॉट आउट रहा। मध्यप्रदेश के सौम्य पांडे ने 7 विकेट और अधीर प्रताप ने 3 विकेट लिए।

जवाब में उतरी मध्यप्रदेश टीम तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक चंचल राठोर के 119 रन और अक्षत रघुवंसी 95 रन दोनों नाबाद के बदौलत दो विकेट पर 332 रन बना चुकी है। टीम के मो अरहम 59 रन और विकास शर्मा 34 रन बनाकर आउट हुए।बिहार की ओर से इज़हार और मनीष ने एक एक विकेट लिए।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment