Loading Now
×

सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का निबंधन फॉर्म 20 अक्टूबर से मिलना शुरू

रोहतास : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का निबंधन फॉर्म पूर्व से घोषित तिथि 20-10-2024 से जिला संघ कार्यालय से दिनांक 10-11- 24 तक प्राप्त कर सकते हैं। जिन क्लबों को इस प्रतियोगिता में भाग लेना है। तो 10-11-24 तक निबंधन फॉर्म भर के जमा कर दें।

10-11-24 के बाद निबंधन फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। । अतः सभी जिला के क्लबों से अनुरोध है। कि निर्धारित तिथि तक अपने क्लबों का निबंधन कर ले सभी क्लबों को एक आवश्यक सूचना संघ के द्वारा जारी किया गया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिन खिलाड़ियों को सही डॉक्यूमेंट पेश नहीं किए जाने के आधार पर निष्कासित एवं नहीं खेलने दिया गया है उन खिलाड़ियों को 2 साल के लिए जिला संघ प्रतिबंधित करता है और सभी क्लबों को सूचित करते है की जो भी क्लब अपने क्लबों में उन खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरेंगे जिनका डॉक्यूमेंट सही है।

और गलत डॉक्यूमेंट के साथ खिलाड़ी पकड़े जाते हैं तो उन खिलाड़ी एव क्लबों पर संघ द्वारा 2 साल का प्रतिबंध तथा उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment