वीमेंस सीनियर T-20 : असम ने बिहार को छ्ह विकेट से हराया
पटना: केसीए ग्राउंड मंगलापुरम में हुए वीमेंस सीनियर की टी-20 ट्रॉफी के तीसरे मैच में असम ने बिहार को छ्ह विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई बिहार की टीम निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 124 रन का स्कोर खड़ा किया जिसे असम ने 16.2 ओवर में चार विकेट खोकर 126 रन बना मैच को छ्ह विकेट से अपने नाम कर लिया।
बिहार की ओर से बल्लेबाजी करती हुई प्रीति 56 रन, अपूर्वा कुमारी 17 रन तथा याशिता 47 रन बनाकर आउट हुई जबकि हर्षिता 2 रन बनाकर नाबाद रही। असम की ओर से मोनिका ने एक विकेट लिए तथा दो खिलाड़ी को रन आउट का शिकार होना पड़ा।

जवाब में उतरी असम टीम की मोनिका 45 रन, गायत्री 28 रन, खुशी चार रन तथा मैना बिना खाता खोले आउट हुई, जबकि प्रियंका 23 रन और रश्मि 21 रन बनाकर नाबाद रही। बिहार की ओर से अपूर्वा कुमारी ने एक विकेट प्राप्त किया तथा 3 खिलाड़ी रन आउट की शिकार हुई।बिहार का अगला मैच 24 अक्टूबर को दिल्ली से है।



Post Comment