Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग मैच 10 नवंबर से 

अररिया : जिला क्रिकेट संघ के कमिटी आँफ मेनेजमेंट की बैठक आज नेताजी सुभाष स्टेडियम में संपन्न हुई, इस बार जिला क्रिकेट लीग मैच में कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं , फिक्सर कमिटी के द्वार टीमों को दो ग्रुप बांटा गया है तथा मैचों की तारीख की घोषणा कर दी गई है।

सभी मैचो का आयोजन अररिया काँलेज स्टेडियम में होगा ,सत्र 24-25 में कुल 45 मैच खेले जायेंगे। जिला क्रिकेट लीग के ओपनिंग के दिन फैंसी किक्रेट मैच लीजेंड ए और लीजेंड बी के द्वारा खेला जाएगा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया है की जिला क्रिकेट लीग मैच का नाम भागीरथी गंगा लीग मैच कॉन्सम चैंपियन ट्राफी होगा, बैठक में अररिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास (बासु दा) उपाध्यक्ष चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता, फिक्सर कमिटी के सदस्य परवेज़ आलम , दिलीप झा, वरिष्ठ सदस्य सत्येन शरण, विशिष्ट अतिथि बिहार क्रिकेट संघ के जिला संघों के प्रतिनिधि ओमप्रकाश जयसवाल, रविशंकर दास तनवीर आलम आदि मौजूद थे

Post Comment