Loading Now
×

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बॉल बैडमिंटन 26 से

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट ( पुरूष व महिला ) का आयोजन 26 से 27 अक्टूबर तक जगत नारायण लाल कॉलेज खगौल,पटना में आयोजित किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट को सफल बनाने हेतु जगत नारायण लाल कॉलेज के प्राध्यापक डॉ.सरवर इमाम के देखरेख में तैयारी की जा रही है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष व महिला बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, कॉलेज पहचान पत्र, कॉलेज का अनुमति पत्र अनिवार्य रूप से साथ में लेकर आयेंगे। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित पुरुष खिलाड़ी बंगलूरू नार्थ यूनिवर्सिटी में एवं महिला खिलाड़ी अलगप्पा यूनिवर्सिटी तमिलनाडु में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट ( पुरूष व महिला ) में सहभागिता करेंगे।

Post Comment