SGFI अंडर -19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अभिराज का शानदार प्रदर्शन, पर बेगूसराय टीम बाहर
बेगूसराय : खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अभिराज का शानदार प्रदर्शन रहा। अभिराज जहाँ अपने पहले मुकाबले में नाबाद 48* रन बनाया वही 23 अक्टूबर को गया के ख़िलाफ़ हुए मुक़ाबले में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर रन आउट का हो गए।
19 अक्टूबर को किशनगंज के ख़िलाफ़ 10 ओवर के मुक़ाबले में अभिराज ने नाबाद 48*, 21 अक्टूबर को सासाराम के खिलाफ़ 10 ओवर के मुक़ाबले में 18 रन एवं 23 अक्टूबर को गया के ख़िलाफ़ अभिराज ने शानदार 46 रनों की धुआँधार पारी खेला। इस प्रकार इन्होंने तीन मुक़ाबले में 112 रन बनाए।

गया के ख़िलाफ़ बेगूसराय मैच हार कर शृंखला से बाहर हो गया। बेगूसराय ने अपने तीसरे मुक़ाबले में गया से 68 रनों से हार गया। गया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में बेगूसराय को 197 रनों का लक्ष्य दिया।
जवाब में बेगूसराय की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन ही बना सकी। अभिराज ने 37 गेंद में 46 और अनमोल विश्वास ने 25 गेंद में 29 रन बनाये।



Post Comment