पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में राहुल के पंच से द्रोणाचार्य सीसी जीता
पश्चिमी चंपारण : जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब और महाराज क्रिकेट क्लब के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।
आज सुबह द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के कप्तान राजवीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराज क्रिकेट क्लब की ओर से रोहित ने 31 रन और कमरान ने 27 रन बनाए जिसकी मदद से पूरी टिम 106 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई राहुल और अभीजीत की घातक गेंदबाजी बाजी के सामने बल्लेबाजो की एक न चली राहुल ने 6 ओवर में 17 रन देकर 5 और अभीजीत ने 3 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में उतरी द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया ओम कुमार सिंह ने 46 रन और मोहित 19 रन बनाए आज का मैन ऑफ द मैच राहुल को दिया गया आज सुबह जिला विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार भा. प्र. से. ने खिलाडीयो से परिचय प्राप्त कर हौसला अफजाई की।
साथ मे संघ के उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार सचिव राजकुमार कोषाध्यक्ष मनोज कुमार उपस्थित थे कल का मैच परसौनी क्रिकेट क्लब और शिवांस क्रिकेट क्लब नरकटियागंज के बीच खेला जाएगा।



Post Comment