Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला सीनियर लीग में बबलू इलेवन सीसी की शानदार की जीत।

मुजफ्फरपुर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब ने यंग मेन क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

आज स्थानीय खेल मैदान में यंग मेन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 26 ओवर में सभी विकेट खोकर 73 रन बनाए। जिसमें धनंजय ने सर्वाधिक 18 रन , अभिषेक ने 10 रन एवं अजहर ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से आदिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए वही चंदन ने 3 , दिव्यप्रकाश ने 2 एवं कृष्णकांत ने 1 विकेट लेने में सफल प्राप्त की।

ज़बाब में खेलने उतरी बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब ने 9 ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत के लिए 74 रन बना लिए।

बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से साहिल ने नाबाद 47 रन बनाए वही टिंकू ने नाबाद o रन बनाए।गेंदबाजी में यंग मेन क्रिकेट क्लब के तरफ से रवि ने 2 एवं अनिल ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज के मैच के मैन बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के आदिल को दिया गया।

आज के अंपायर सचिन कुमार एवम आलोक कुमार वही स्कोर अभिषेक कुमार थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment