पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में डायनेमिक क्रिकेट क्लब 8 विकेट से जीता
पश्चिमी चंपारण: जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच स्टार क्रिकेट क्लब और डायनेमिक क्रिकेट क्लब के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।
स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान आयुष कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया स्टार की ओर से ऋतिक ने 23 रन बनाये उनका साथ कोई दुसरा खिलाड़ी नहीं दे सके पूरी टिम 61 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई डायनेमिक क्रिकेट क्लब की घातक गेंदबाजी बाजी के सामने बल्लेबाजो की एक न चली अनुराग,अरविंद,दिगम्बर, बेलाल ओर श्रेयांश ने दो दो विकेट लिए।

जवाब में उतरी डायनेमिक क्रिकेट क्लब ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया अंकित ने 27 रन बनाए श्रेयांश को मैन ऑफ द मैच श्रेयांश कुमार को दिया गया कल का मैच डायनेमिक क्रिकेट क्लब और शिवांश क्रिकेट क्लब नरकटियागंज के बीच खेला जाएगा।



Post Comment