Loading Now
×

सी के नायडू अंडर -23:बिहार पहली पारी में 91रन पर ढ़ेर,बड़ौदा ने बढत हासिल किया

पटना: बड़ोदरा के जीएसएफसी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे सीके नायडू ट्रॉफी मैच में बड़ौदा को पहली इनिंग में बढ़त हासिल हो गई है। इस मैच में बिहार की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए महज 91 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

बिहार की ओर से अनिमेष कुमार 32 रन, शिवम कुमार 22 रन तथा हिमांशु तिवारी 24 रन के अलावा कोई भी खिलाड़ी दोहरे अंक में नहीं पहुंच सका जबकि 5 खिलाड़ी बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौट गए। बड़ौदा की ओर आर्यन और वैभव ने चार-चार विकेट तथा करण और प्रियांशु ने एक-एक विकेट लिए।

जवाब में उत्तरी बड़ौदा की टीम पहले दिन का खेल की समाप्ति पर चार विकेट खोकर 149 रन बना चुकी है। बड़ौदा की ओर से नित्या 48 रन, हर्ष 34 रन, प्रियांशु 21 रन तथा भविष्य में 11 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन की खेल की समाप्ति पर जादव राजवीरसिंह 2 रन और पाटीदार 26 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है। बिहार की ओर से मनीष कुमार ने दो तथा सूरज कश्यप और अनिमेश ने एक-एक विकेट लिए।

Post Comment