Loading Now
×

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में डायनेमिक क्रिकेट क्लब 53 रनों से जीता

पश्चिमी चंपारण:  जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच शिवांश किक्रेट क्लब नरकटियागंज और डायनेमिक क्रिकेट क्लब बेतिया के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।

डायनेमिक क्रिकेट क्लब के कप्तान अरविंद यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया‌ डायनेमिक की ओर से पर्सन ने 38 रन बनाये और अमित ने 18 रन बनाए और पूरी टिम 159 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई शिवांश क्रिकेट क्लब के गेंदबाजो के तरफ से तौसीफ,धनंजय,जावेद और रौशन रजक ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में उतरी शिवांश क्रिकेट क्लब के तरफ से संदीप ने 24 और श्रीजीत ने 23 रन बनाए 28 ओवर 106 पर आउट हो गई डायनेमिक क्रिकेट क्लब ने यह मैच 53 रनो से जीत लिया डायनेमिक के तरफ से अंकित ने 7 ओवर मे 26 रन देकर 4 विकेट और अनुराग ने 5.1 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए।

आज का मैन ऑफ द मैच अंकित कुमार को दिया गया। दीपावली के बाद अगला मैच 2 नवम्बर को महाराजा क्रिकेट क्लब और पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब के बीच होगा

Post Comment