Loading Now
×

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिली बिहार सीनियर क्रिकेट महिला टीम,

पटना : बिहार सीनियर टीम की खिलाड़ियों ने की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात। दरअसल बैंगलोर के जिस होटल में बिहार टीम की महिला टीम ठहरी थी। उसी होटल में मंत्री चिराग पासवान भी ठहरे थे।

उन्होंने बिहार टीम को शुभकामनाएं दी। कहा कि मेरे लिए काफी सुखद पल है। बिहार के बच्चे आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने भी क्रिकेट की बेहतरी के लिए अध्यक्ष राकेश तिवारी के नेतृत्व में मोईनुल हक स्टेडियम निर्माण की अनुमति दी है।

किसी भी क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना बेहद जरुरी है। इसी परिप्रेक्ष्य में यह फैसला लिया गया है। मैं दीपावली पर बिहार टीम को आगे बढ़ने की कामना करता हूं।

Post Comment