Loading Now
×

नालंदा जिला सीनियर लीग मे नालंदा क्रिकेट अकादमी ने लक्की क्लब को 4 विकेट से हराया।

नालंदा : आज नालंदा जिला सीनियर लीग सत्र 2024-25 का दूसरा मैच नालंदा क्रिकेट अकादमी बनाम लक्की क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

लक्की क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर मे दस विकेट खोकर 139 रन बनाये। जिसमे वेदांत ने 20 रन,मनदीप ने 20 रन,मनीष 14 रन और अविनाश 14 रन बनाया। नालंदा क्रिकेट अकादमी क्लब की ओर से गेंदबाज गौतम बेबी ने 7 ओवर मे 44 रन देकर 4 विकेट, मो आदिल ने 4 ओवर मे 6 रन देकर 2 और अविनाश 4-15-2 विकेट लिए।

जवाब मे खेलते हुए नालंदा क्रिकेट अकादमी क्लब ने 33.2 ओवर मे 4 विकेट शेष रहते 143 रन बनाकर मैच जीत लिया। नालंदा क्रिकेट अकादमी क्लब के रवि ने 33 रन, राज शेखर 29 रन, दीपक ने 24 रन और गौतम बेबी ने 15 रन का योगदान दिया। लक्की क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज गोलू कुमार ने 4 ओवर मे 34 रन देकर दो विकेट, प्रिन्स कुमार ने 7 ओवर ने 32 रन देकर दो विकेट लिए।

नालंदा क्रिकेट अकादमी क्लब के गौतम बेबी को उनके बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।

Post Comment