Loading Now
×

कल मोइनुल हक स्टेडियम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को सौंपेगी बिहार सरकार,MOU पर होगा हस्ताक्षर 

पटना : मोइनुल हक स्टेडियम को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को सौपे जाने हेतू बिहार सरकार और बीसीए के बीच होने वाले एम ओ यू पर हस्ताक्षर कल होने जा रहा हैं।

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम परिसर में मोइनुल हक स्टेडियम को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को सौपे जाने हेतू बिहार सरकार और बीसीए के बीच होने वाले एम ओ यू हस्ताक्षर के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री द्वय श्री सम्राट चौधरी और श्री बिजय कुमार सिंन्हा तथा नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नितिन नवीन, खेल मंत्री श्री सुरेन्द्र मेहता की गरिमामयी उपस्थिति में, बिहार सरकार और बीसीए की ओर से अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के साथ एम ओ यू को निष्पादित किया जायेगा। इस अवसर पर बिहार सरकार से सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहेगे।

आपको पता दें कि हाल ही में बिहार सरकार ने घोषणा किया था कि मोईनुल हक़ स्टेडियम के पुनः निर्माण कि जिम्मेदारी BCA को दि जाएगी जो BCCI के मदद से स्टेडियम को नया रूप देगा।

BCA और बिहार सरकार के बीच कल होने वाले MOU हस्ताक्षर के बाद BCA स्टेडियम को पुनः निर्माण का कार्य शुरू करेंगी। इसमें पूरा पैसा BCCI लगाने जा रहा हैं।

 

 

 

Post Comment