Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,लीजेंड बी जीता

अररिया : आज दिनांक 10.11.24 स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉन्सम ट्रॉफी ) का उद्घाटन मैच फैंसी मैच के रूप मे खेला गया ।  मैच अररिया जिला क्रिकेट संघ के फाउंडर मेंबर एवं पूर्व खिलाड़ियों के बीच लीजेंड ए और लीजेंड बी के बीच मैच खेला गया।

लीजेंड बी पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर मे 133 रन बना ली वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी लीजेंड ए की टीम 15 ओवर खेल कर 105 रन ही बना पाई। लीजेंड बी के खिलाड़ी त्रिलोचन कुमार को 53 रन बनाए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज के मैच के मुख्य अतिथि श्री समर गोयल ( कॉन्सम ग्रुप सीईओ, MD) थे एवं विशिष्ट अतिथि पिंकी गोयल, और ओमप्रकाश जयसवाल ( जिला प्रतिनिधि, बिहार क्रिकेट संघ ) थे।

इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री प्रबीर कुमार विश्वास, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव श्री सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य श्री अजय सेनगुप्ता, सत्येंद्र नाथ शरण, दिलीप कुमार झा, खुर्शीद खान, नितेश झा, मुजीब सर, अशोक मिश्रा, रविशंकर दास, नंदन ठाकुर, डॉ आसिफ, राजेन्द्र यादव ,शहदाब, जकी उल होडा, अभिषेक कुमार, विवेक प्रकाश, विकाश कुमार, मनीष कुमार मन्नू, उज्ज्वल और सरवन आदि मौजूद थे

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment