गांधी स्टेडियम का खेल मंत्री ने लिया जायजा। बोले विकास के लिए फंड की नहीं होगी कमी।
बेगूसराय : बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बेगूसराय के गांधी स्टेडियम की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया उनके साथ इस निरीक्षण के क्रम में बेगूसराय की महापौर पिंकी देवी पूर्व महापौर संजय कुमार और बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के साथ पूरे गांधी स्टेडियम के वर्तमान हालात का जायजा लिया।
इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता ने गांधी स्टेडियम के हर पहलू की जानकारी ली तथा जल्द ही इसके पुनरुद्धार का आश्वासन भी दिया है मंत्री ने कहा कि गांधी स्टेडियम का गैलरी गिर चुका है बहुत जल्द जिला प्रशासन के साथ बैठकर इस गांधी स्टेडियम को खेल विभाग को सौंपने की बात पर चर्चा करेंगे ताकि इसे खेल विभाग उसको अच्छा स्टेडियम बनाने का काम कर सके।

जल्द ही उन्होंने कहा कि बेगूसराय के डीएम से मिलकर इसका एन ओ सी कराएंगे और खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा किए है कि बिहार के सभी पंचायत में खेल का मैदान बनाएंगे बेगूसराय में 64 मैदान की सूची डीएम द्वारा बना ली गई है और मंत्री ने कहा कि बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला खेल को लेकर काफी तत्पर रहते हैं और काफी मेहनत भी कर रहे हैं।
वहीं बिहार के सभी डीएम को आदेश दिया गया है कि खेल मैदान के लिए पंचायत में गैर मजरूआ सरकारी जो भी जमीन है उसकी पहचान करके दीजिए और बिहार के हर प्रखंड में स्टेडियम बनाया जाएगा बिहार सरकार द्वारा बनाए जाने वाले प्रखंडों की सूची में इस गांधी स्टेडियम को भी शामिल किया जाएगा और उसे पूरा निर्माण बेहतरीन तरीके से बहुत जल्दी बनाया जाएगा।
इस अवसर पर मेयर पिंकी देवी ने बताया कि बेगूसराय के बच्चे काफी अच्छा खेलते हैं उसके लिए मैदान का होना बहुत ही जरूरी है बिहार सरकार और भारत सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है मैदान की आवश्यकता है उम्मीद है कि खेल मंत्री आए हैं तो अब इसका जीर्णोद्धार होगा हम सभी सरकार से मांग करते हैं की गैलरी के साथ बेहतरीन गांधी स्टेडियम बनाया जाए।
और वही पूर्व महापौर संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत एक करोड़ पचास लाख रुपए का जीर्णोद्धार के लिए बहुत पहले दिया गया था लेकिन सरकार और सत्ता बदलते फाइल दब गई और पैसा वापस हो जाने के कारण स्टेडियम का जीर्णोद्धार नहीं हो पाया अब उम्मीद है कि खेल मंत्री ने आश्वासन दिया है और बहुत जल्द एक अच्छा स्टेडियम का निर्माण होगा।
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय के सांसद भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी के पहल पर बरौनी रिफाइनरी के द्वारा करीब 2 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार का काम गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए पवेलियन का निर्माण कार्य चल रहा है और निश्चित रूप से खेल मंत्री ने जिस ढंग से आज आश्वासन दिया है की निश्चित रूप से बहुत जल्द बेगूसराय के गांधी स्टेडियम को जिलाधिकारी से बैठक करने के बाद गांधी स्टेडियम को एक शानदार निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर खेल विभाग के भी कई लोग मौजूद थे खेल संयोजक विश्वजीत कुमार गौरव भारद्वाज कन्हैया भारद्वाज अरविंद कुमार दीपक कुमार निराला कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।



Post Comment