Loading Now
×

कूचबिहार U-19 : पृथ्वीराज का लगातर दूसरा शतक,बिहार मजबूत स्तिथि में

पटना: केसीए क्रिकेट ग्राउंड मंगलापुरम त्रिवेंद्रम में केरल और बिहार के बीच में खेले जा रहे कूचबिहार ट्रॉफी मैच के पहले दिन बिहार की टीम पृथ्वीराज के शतक के बदौलत पहली पारी में 329 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल की।केरल टीम पहले दिन के खेल की समाप्ति तक पहली पारी में बिना कोई विकेट गवाएं 22 रनों पर खेल रही है।

इस मैच में केरल ने टॉस जीता और बिहार को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। बिहार टीम का तीन विकेट दो रनों के स्कोर पर गिर गया, जिसमें आदित्य सिंह, शाश्वत गिरी और कप्तान आलम तीनों ही खिलाड़ी बिना कोई स्कोर किए हुए आउट हो गए। बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दीपेश गुप्ता 61 रन, पृथ्वीराज 163 रन, तौफीक 16 रन, आदित्य राज 36 रन, सत्यम कुमार 8 रन, सुमन कुमार 11 रन और वासुदेव प्रसाद सिंह 14 रन बनाकर आउट हुए।

केरल की ओर से अभिराम ने तीन विकेट, थॉमस ने 4 विकेट, मोहम्मद इनान ने दो विकेट तथा आदित्य बैजू ने एक विकेट लिए।पहले दिन के खेल की समाप्ति तक केरल टीम बिना कोई विकेट हुए खोए हुए 22 रन बनाकर खेल रही है, जिसमें अहमद खान 15 रन और अक्षय 7 रन बनाकर नाबाद है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment